खबर किसी की और फोटो किसी का.. ऐसी गल्तियां चैनलों अखबारों में आए दिन होती रहती है. पर ये गल्ती समाचार एजेंसियां भी करें, वो भी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया जैसी तो गंभीर बात है. पीटीआई की खबर व तस्वीर देश भर के अखबार चैनल सब्सक्राइव करते हैं. ऐसे में यह गलती आगे भी दुहरा दी जाए तो कोई बड़ी बात नहीं. पीटीआई वालों को थोड़ा एलर्ट रहने की जरूरत है. देखिए खबर जाने किस मुखर्जी के बारे में है और फोटो लगा दी है प्रणव मुखर्जी की. जो आदमी राष्ट्रपति हो उसे आप जाने किस कंपनी में नौकरी दे रहे हैं.. 🙂

आप भी मीडिया से जुड़ी सूचनाएं भड़ास से शेयर कर सकते हैं, [email protected] पर मेल करके.





