Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

देखिए! हरदोई में हिन्दुस्तान की चमचागिरी

सेवा में, संपादक महोदय, भड़ास4मीडिया। निवेदन के साथ कहना है कि आपका यह मीडिया पोर्टल खबर नवीसों की खबर छापता है, इसीलिए आपको दिल में चुभ रही एक खबर के बारे में बता रहा हूं। हरदोई में पत्रकारिता किस तरह राजनैतिक घराने के तलवे चाट रही है। उसका ताजा तरीन यह मामूली सा उदाहरण है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमन्त्री नितिन अग्रवाल के पुत्र पैदा हुआ तो हरदोई में हिन्दुस्तान अखबार को खबर मिल गई।

सेवा में, संपादक महोदय, भड़ास4मीडिया। निवेदन के साथ कहना है कि आपका यह मीडिया पोर्टल खबर नवीसों की खबर छापता है, इसीलिए आपको दिल में चुभ रही एक खबर के बारे में बता रहा हूं। हरदोई में पत्रकारिता किस तरह राजनैतिक घराने के तलवे चाट रही है। उसका ताजा तरीन यह मामूली सा उदाहरण है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमन्त्री नितिन अग्रवाल के पुत्र पैदा हुआ तो हरदोई में हिन्दुस्तान अखबार को खबर मिल गई।

प्रमुख अखबारों में गिने जाने वाले हिन्दुस्तान अखबार ने पत्रकारिता छोड़ चाटुकारिता को अपनाना शुरू कर दिया है। कानपुर में बैठे संपादक हिन्दुस्तान हरदोई कार्यालय की मनमानी से प्रसन्न हैं। विज्ञापन, प्रसार और समाचारों को लेकर हरदोई में कानपुर संस्करण हिन्दुस्तान की साख लगातार गिरती जा रही है। हरदोई राज्यमन्त्री के घर में बच्चा भी पैदा होता वह भी अखबार की खबर बन जाती है।

समाज में हो रहे तमाम जुर्म सितम की घटनाएं पेज 3 की खबर नहीं बन पातीं जबकि राज्यमन्त्री के घर बच्चा पैदा होता है तो वह हिन्दुस्तान में पेज नम्बर 3 के महत्तवपूर्ण कालम संक्षेप की खबर बन जाती है। जाने-माने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे बड़े अखबारों ने इस खबर को तरजीह नहीं दी हिन्दुस्तान ने दरियादिली से पत्रकारिता के जनहितकारी मूल्यों को ताख पर रखकर चमचागिरी की। समाचार को पोर्टल पर प्रकाशित करने का कष्ट करें।

हरदोई के एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...