एक हिंदी मैग्जीन है 'लोकस्वामी' नाम से. उसमें तहसीन मुनव्वर एक कालम लिखते हैं. 'देख-तमाशा' नाम से. कालम का नाम तमाशाई है लेकिन जाने क्यों उसमें अक्सर वे मीडिया वाले चर्चित चेहरों को लेकर नमूदार हो जाते हैं. एक से पंद्रह मार्च वाले अंक में वे दीपक चौरसिया को लेकर प्रकट हुए हैं.
मतलब ये कि दीपक चौरसिया और इंडिया न्यूज पर उन्होंने लिखा है और अपने इस कालम में विजुवल के रूप में दीपक का कार्टून लगा रखा है. पता नहीं यह कार्टून दीपक को पसंद आएगा या नहीं क्योंकि वे उतने बुजुर्ग नहीं हैं जितना इस कार्टून में उन्हें दिखाया गया है.
विरोधियों और विरोधों को लगातार झेल कर आगे बढ़ते रहने वाले दीपक चौरसिया के लिए यह कालम काफी पाजिटिव है. तहसीन मुनव्वर ने क्या लिखा, आप भी पढ़िए, उपर दिए गए शीर्षकनुमा तस्वीर ''बदल गया इंडिया न्यूज'' पर क्लिक करके. -एडिटर, भड़ास4मीडिया







