Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देर आए दुरुस्त आये, उदय शंकर जी धन्यवाद

स्टार सीजे अलाइव चैनल से ऑर्डर किये गये प्रिंटर की कार्टरेज, डाटा केबल और पॉवर कॉर्ड आखिरकार एक महीने से ज्यादा वक्त के इंतज़ार के बाद मुझे मिल ही गई। मैंने फरवरी महीने में एक कैनन का प्रिंटर स्टार सीजे चैनल से मंगाया था, जिसके साथ मुझे ये तीन चीज़े नहीं मिली थीं। मैंने कई बार चैनल की हेल्पलाइन पर फोन किया था लेकिन हर बार मुझे ढांक के तीन पात बताए जा रहे थे। हारकर मैंने स्टार इंडिया के सीईओ श्री उदय शंकर जी को ईमेल कर अपनी व्यथा सुनाई और फौरी कार्रवाई के तौर पर उनके पर्सनल ऑफिस से मुझे फोन आया और लगातार स्टार सीजे वाले मेरे संपर्क में रहे और आखिरकार आज मुझे ये सारा सामान डिलीवर कर दिया गया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि मैं एक पत्रकार हूं, जिसको इस बात की जानकारी थी कि स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर जी हैं और उनकी ईमेल आईडी प्राप्त कर मैंने उन्हें ईमेल कर दिया। ज्यादा होता तो मैं उनका मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर उस पर भी संपर्क कर लेता, लेकिन अगर यही वाकया किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हुआ होता जो 10 से 6 की नौकरी करता है, जिसके परिवार में उसकी जानकारी के बगैर किसी ने टीवी पर देखकर कोई सामान ऑर्डर कर दिया होता और डिलीवरी करने वाला आकर यह कहता कि पहले पैसे दीजिए उसके बाद सामान खोलकर देखियेगा। और हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है और जब उसके सामान में कोई कमी-बेशी होती तो उसके सामने शायद अपना सिर दीवार में देकर मारने के अलावा कोई और चारा नहीं होता।

इसलिए ज़रुरत इस बात की भी है कि पहले इस तरह की कंपनियां ये सुनिश्चित करें कि जो सामान डिलीवर किया जा रहा है डिलीवरी करते वक्त डिलीवरी ब्वॉय आर्डर करने को वाले को पूरी तरह संतुष्ट करे और उसके बाद बिल देने की बात करे, क्योंकि मुझे पूरा यकीन है कि जो वाकया मेरे साथ हुआ वो इस देश में कई और लोगों के साथ हुआ होगा। और उन्होंने सिर्फ अपना सिर दिवार में मारा होगा और कुछ नहीं किया होगा। पहले तो मुझे भी ऐसा लगा था कि मुझे अब घंटा नहीं मिलने वाला और मैंने अपने एक वकील मित्र से कन्ज़्यूमर कोर्ट में जाने की सलाह भी ले ली थी, लेकिन चलिए देर आए दुरुस्त आये। आखिरकार मुझे मेरे प्रिंटर का सामान मिल गया।

वीर चौहान

[email protected]

इस पूरे मामले को जानने के लिए पढ़ेंस्टार सीजे चैनल ने मुझे लूट लिया, उदय शंकर जी कुछ करो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...