Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

देवरिया में निर्दल प्रत्याशी गिरिजेश शाही को गोली मारी गई

गोरखपुर। देवरिया जिले मे बीते पांच सालों से एंबुलेंस की नि:शुल्क सेवा जनता को उपलब्ध करा रहे रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी गिरिजेश शाही (36) को अज्ञात हमलावरों ने वृहस्पतिवार को देर रात गोली मार दी। वे अपने समर्थक राघवेंद्र मल्ल के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। शाही को गंभीर अवस्था में रात 12:30 पर मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोरखपुर। देवरिया जिले मे बीते पांच सालों से एंबुलेंस की नि:शुल्क सेवा जनता को उपलब्ध करा रहे रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी गिरिजेश शाही (36) को अज्ञात हमलावरों ने वृहस्पतिवार को देर रात गोली मार दी। वे अपने समर्थक राघवेंद्र मल्ल के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। शाही को गंभीर अवस्था में रात 12:30 पर मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गिरिजेश शाही अपने समर्थक के साथ चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात लंगड़ा बाजार से अपने गांव नौतन जा रहे थे। उनके साथी राघवेंद्र लघुशंका करने लगे और शाही आगे बढ़ गए। बमुश्किल 50 कदम आगे जाने पर अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए और उन पर गोली चला दी। गोली कंधे में लगी। शाही लहूलुहान होकर गिर पड़े। उसी दरम्यान भीखमपूरा के पूर्व प्रधान जीतेंद्र प्रसाद गिरिजेश शाही के घर से खाना खाकर बोलेरो से लौट रहे थे। प्रधान उनके ही समर्थक हैं। आनन फानन में शाही को उनकी गाड़ी में लादकर देवरिया सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां बता दें कि किसी दल में न होते हुए भी गिरिजेश मुख्य लड़ाई में शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें गोली चुनावी रंजिश में ही मारी गई है। उनको एंबुलेंस वाले शाही के नाम से जाना जाता है। बीते पांच सालों से वे एंबुलेंस की नि:शुल्क सेवा क्षेत्र की जरूरतमंद जनता को उपलब्ध करा रहे हैं। उनके सेवा भाव के सब कायल हैं। उनकी लोकप्रियता से घबरा कर ही विरोधी उन्हें रास्ते से ही हटाना चाहते थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...