Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देव प्रकाश चौधरी को एनएफआई नेशनल मीडिया फेलोशिप

युवा पत्रकार देव प्रकाश चौधरी को नेशनल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17वें नेशनल मीडिया फैलोशिप का अवार्ड दिया गया है। मूलत: चित्रकार लेकिन पेशे से पत्रकार देव प्रकाश बीएजी, आईबीएन7 और स्टार न्यूज जैसे इलेक्ट्रानिक मीडिया संस्थानों में काम करने के बाद इन दिनों अमर उजाला दिल्ली में एसोसिएट एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं। इस फैलोशिप प्रोग्राम के तहत देव प्रकाश संथाल परगना में संथाल लड़कियों की शिक्षा और चुनौतियों पर अध्ययन करेंगे कि आखिर क्यों पीछे छूट जाते हैं स्कूल।

इससे पहले देव प्रकाश को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से बिहार की मंजूषा कला पर अध्ययन के लिए फेलोशिप मिल चुकी है। इसके बाद आई इनकी किताब 'लुभाता इतिहास पुकारती कला' को कला मर्मज्ञों ने काफी सराहा था। संस्कृति मंत्रालय की ओर से ही मिले एक रिसर्च प्रोजेक्ट के दौरान देव प्रकाश ने झारखंड के संथाल लोगों की जादोपेटियन

देव प्रकाश

कला पर विस्तृत शोध किया था, जिसपर एक किताब-'कपूरमूली के फूल पनघट पर' छपने को तैयार है। लोकनायक अन्ना हजारे और सदी के सबसे बड़े खलनायक ओसामा बिन लादेन पर भी देव प्रकाश किताब लिख चुके हैं। देश की कई महत्वपूर्ण पेंटिंग प्रदर्शनी में भी इनकी हिस्सेदारी रही है।

देश और विदेश के प्रकाशन संस्थानों से छपने वाली साहित्यिक किताबों के लगभग 1000 से ज्यादा कवर बना चुके देव प्रकाश इन दिनों फनीश्वर नाथ रेणू की मशहूर कहानी "रसप्रिया" पर बनने वाली एक फीचर फिल्म के लिए संवाद और मशहूर चित्रकार अर्पणा कौर की कला पर एक किताब-'रंग पहले खुद को रंगता है' लिख रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...