Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

देशद्रोही संपादक की गिरफ्तारी के विरोध बवाल, प्रदर्शन

बांग्लादेश में 'अमार देश' अखबार के संपादक महमुदुर रहमान की गिरफ्तारी का मामला गरमाने लगा है. विपक्ष ने कहा है कि यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है. वहीं सरकार ने दावा किया है कि रहमान अपने लेखन से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे थे और यह देशद्रोह है. इधर देश और विदेश के कई पत्रकार संगठनों ने इस गिरफ्तारी को लेकर बांग्लादेश सरकार की निंदा की है. इस गिरफ्तारी के खिलाफ ढाका में कई जगह प्रदर्शन की खबर है.

बांग्लादेश में 'अमार देश' अखबार के संपादक महमुदुर रहमान की गिरफ्तारी का मामला गरमाने लगा है. विपक्ष ने कहा है कि यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है. वहीं सरकार ने दावा किया है कि रहमान अपने लेखन से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे थे और यह देशद्रोह है. इधर देश और विदेश के कई पत्रकार संगठनों ने इस गिरफ्तारी को लेकर बांग्लादेश सरकार की निंदा की है. इस गिरफ्तारी के खिलाफ ढाका में कई जगह प्रदर्शन की खबर है.

गौरतलब है कि 59 साल के महमुदुर रहमान को ढाका पुलिस ने एक तलाशी अभियान के बाद यह कहते हुये गिरफ्तार कर लिया था कि उन्होंने अपने अखबार में झूठी सामग्री प्रकाशित की जिससे धार्मिक तनाव फैला. आवामी लीग सरकार का आरोप है कि रहमान ने अपने अखबार में ऐसी सामग्री प्रकाशित की है, जिससे युद्ध अपराधों की जांच के लिए बने ट्रिब्यूनल के खिलाफ राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन को बढ़ावा मिला.

देश के गृह राज्य मंत्री शमसुल हक ने कहा कि रहमान ने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसे किसी भी तरीके स्वीकार नहीं किया जा सकता. उनकी गिरफ्तारी कानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए की गई है. रहमान को विपक्षी दलों का समर्थक पत्रकार माना जाता है. यही कारण है कि वे पिछले कुछ समय से सरकार के निशाने पर थे. इधर विपक्ष ने कहा है कि रहमान की गिरफ्तारी एक तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने कहा है कि सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा. (रविवार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...