: अरुण शौरी को भी मिली जगह : इंडियन एक्सप्रेस ने वर्ष 2012 में देश के सौ सबसे शक्तिशाली एवं प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है. इस सूची में राजनेताओं, बिजनेसमैनों और ब्यूरोक्रेटस की तो भरमार है पर पत्रकारिता में गिने चुने नाम ही इस लिस्ट में शामिल हैं. अगर बात सिर्फ पत्रकार की हो तो इसमें केवल अरुण शौरी का नाम शामिल हैं. बाकी लोग लोग अखबार के मालिक हैं. जस्टिस मार्कंडेय काटजू भी सौ प्रभावशाली भारतीयों में शामिल हैं.
मीडिया मालिकों की बात करें तो टाइम्स ग्रुप के समीर जैन (67वें), दैनिक जागरण के संजय गुप्ता एवं महेंद्र मोहन गुप्ता (69वें), हिंदुस्तान टाइम्स की शोभना भरतिया (71वें) पायदान पर हैं. इनके अलावा स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर (72वें), पत्रकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी (73वें), आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप के अवीक सरकार (80वें) नम्बर पर मौजूद हैं. प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू 83वें पायदान पर मौजूद हैं. इस बार हिंदू के पूर्व एडिटर एन राम तथा टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी सूची से बाहर हैं. पिछली बार ये लोग क्रमश: 73वें तथा 90वें स्थान पर थे. नीचे देखिए सौ पॉवरफुल भारतीयों की सूची.






