ये तस्वीरें सिलीगुड़ी की हैं. साफ साफ दिख रहा है कि संपादक नामक जीव को आग लगाया जा रहा है. पहले कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के नेताओं या सीएम, पीएम का पुतला फूंकते थे. अब कार्यकर्ताओं को संपादकों का पुतला फूंकना पड़ रहा है. और, ऐसा देश में पहली बार हुआ है कि किसी संपादक का विधिवत पुतला फूंका गया हो. इन कांग्रेसियों को भी पता है कि अखबार के संपादक का पुतला फूंकने की घटना को अखबार वाले नहीं छापेंगे, फिर भी इन्होंने ये काम किया क्योंकि संपादक महोदय ने जो किया है, उसका कोई बचाव नहीं है, उसका दंड संपादक और मालिक को दिया ही जाना चाहिए.
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील मैटर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने वाली घटना से खार खाए कांग्रेसियों ने बिहार से लेकर वेस्ट बंगाल तक में सड़क पर उतरकर आंदोलन करना शुरू कर दिया है. फिर भी लगता नहीं कि दैनिक जागरण के मालिक कोई सबक लेंगे क्योंकि असल में महिलाओं का अपमान करना इनके स्वभाव का हिस्सा है. गोपाल कांडा प्रकरण में दैनिक जागरण ने गीतिका शर्मा की ही इज्जत व चरित्र पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे. बिहार में चंचल तेजाब प्रकरण में दैनिक जागरण ने सामंतों के पक्ष में खड़े होकर लड़की को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया. मायावती के खिलाफ जातिसूचक बेहद अपमानजनक टिप्पणी का प्रकाशन किया. अब सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ ऐसा छाप डाला, जिसे पागल आदमी भी नहीं प्रकाशित कर सकता था. नीचे दैनिक जागरण के संपादक के पुतला दहन की तस्वीरें और आखिर में वो जागरण में प्रकाशित वो मैटर जिससे कांग्रेसी भड़के हुए हैं…
दैनिक जागरण में छपा अश्लील और आपत्तिजनक पत्र….

संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें- dj letter








