Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

देहरादून में अब राहुल गांधी पर चला जूता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सभा में उस समय व्यवधान उत्पन्न हो गया जब एक शख्स ने उनके मंच की तरफ जूता उछाल दिया। वो शख्स मंच से काफी दूर था इसलिए जूता राहुल तक नहीं पहुंच सका। इस घटना से सन्‍न राहुल ने इसे बीजेपी की हरकत बताते हुए कहा कि वे ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं। राहुल पर यह जूता उस समय फेंका गया जब वह बीजेपी के शाइनिंग इंडिया पर कमेंट कर रहे थे।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सभा में उस समय व्यवधान उत्पन्न हो गया जब एक शख्स ने उनके मंच की तरफ जूता उछाल दिया। वो शख्स मंच से काफी दूर था इसलिए जूता राहुल तक नहीं पहुंच सका। इस घटना से सन्‍न राहुल ने इसे बीजेपी की हरकत बताते हुए कहा कि वे ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं। राहुल पर यह जूता उस समय फेंका गया जब वह बीजेपी के शाइनिंग इंडिया पर कमेंट कर रहे थे।

सोमवार को देहरादून के विकासनगर में राहुल गांधी की सभा थी। सभा में भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब मंच से राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, उन्‍होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कि इंडिया शाइनिंग का नारा दिया गया, फिर भी देश नहीं चमका, तभी एक शख्स ने उनके मंच की ओर जूता उछाल दिया। वो शख्स जोर-जोर से कलमाडी, कलमाडी चिल्‍ला रहा था। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना के बावजूद राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। उन्होंने लोगों से कहा कि उस युवक के साथ मारपीट न करें और उसे पुलिस के हवाले कर दें। उन्‍होंने ने कहा कि ये लोग सोचते हैं कि जूता-चप्पल मार दिया तो राहुल गांधी भाग जाएगा लेकिन राहुल भागने वाला नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अगर किसी को गुस्‍सा आ गया है और उसे गुस्‍सा उतारना है तो फेंक दे दो-चार जूते मुझे इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जूता फेंकने वाला बीजेपी का ही कोई हो सकता है। हालांकि अभी तक उक्‍त व्‍यक्ति के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह किसी पार्टी से जुड़ा है या आम नागरिक है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...