चढदींकला टाइम टीवी ने रविवार को देहरादून के करगी ग्रांट बन्ज़रावाला में उत्तराखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन नेटवर्क 10 के दिग्गज पत्रकार अशोक पाण्डेय और चढदींकला टाइम टीवी के स्टेट हेड/स्टेट कोआर्डिनेटर नईम खान ने फीता काटकर किया। अशोक पाण्डेय ने चढदींकला टाइम टीवी को नई बुलंदियां छूने और मीडिया को नई उचाईयों पर ले जाने की शुभकामना दी। स्टेट हेड रविकांत शर्मा ने चीफ़ गेस्ट अशोक पाण्डेय को फूल मालाओं से स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर अशोक पाण्डेय जी के साथ उनकी टीम और चढदींकला टाइम टीवी की तरफ से उत्तराखंड स्टेट हेड रविकांत शर्मा, इशर सिंह, शाह आलम, हिमांशु पैनुली, जुल्फकार मालिक, निहारिका कश्यप, उषा पंवार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।





