Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक ‘आज’ के गया प्रभारी कमलेश सिंह कर रहे होटल व्‍यवसायियों का भयादोहन

सेवा में, संपादक महोदय। विषय-बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष और आज हिन्दी दैनिक के गया कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार सिंह के द्वारा लोंगों को भयादोहन कर अकूत सम्पति बनाने के संबंध में।

सेवा में, संपादक महोदय। विषय-बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष और आज हिन्दी दैनिक के गया कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार सिंह के द्वारा लोंगों को भयादोहन कर अकूत सम्पति बनाने के संबंध में।

महाशय, उपरोक्त विषय के संबंध मे निवेदन पूर्वक कहना है कि आज हिन्दी दैनिक के गया कार्यालय प्रभारी और बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, जो गया में लगभग 12 वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं, इनका क्रियाकलाप पत्रकारिता से अलग हटकर है। अपने अखबार को हथियार के रूप मे इस्तेमाल करते हैं और लोगों का भयादोहन करना इनका मुख्य पेशा है। सीमित वेतन पाने के वावजूद ये चारपहिया वाहन की सवारी करते हैं, जिसपर इनके साथ हथियारबंद गुर्गे रहते हैं। ये स्वयं भी पिस्टल लेकर चलते हैं। रात मे शराब पीकर आम शहरियों को परेशान करना यही इनका काम है। बोध गया में ये जमीन की दलाली का काम करते हैं। यहां इनकी पहचान एक पत्रकार की नही बल्कि एक भूमाफिया के रूप में है।

विवादित जमीनों का वारा-न्यारा पदाधिकारियों के साथ मिलकर करते हैं। बोध गया के कई विवादित भूखंडों के मालिक बने हुए हैं, जिनका मामला न्यायालय में चल रहा है। कमलेश कुमार का पैतृक गांव जहानाबाद जिले के कुम्भवा है। शुरुआती दौर में ये नेतागिरी करते थे। बाद में जहानाबाद से पत्रकारिता करने लगे। वहां भी इनका यही रवैया था। अधिकारियों से अपने सम्पर्क का नाजायज फायदा उठाकर ये लोगों को तंग करते थे। जब वहां विरोध हुआ तो ये पहले पटना और बाद में गया रहने लगे। पुलिस मुखबिरी करने के आरोप में माओवादी नक्सलियों ने इनके पैतृक घर को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया था। गया में भी इनका यही रवैया चल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया के होटल व्यवसायियों एवं यहां संचालित स्वयसेवी संस्थाओं के संचालकों को तरह तरह से परेशान करते हैं। भ्रामक खबर प्रकाशित करना और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ अपने सम्पर्कों का गलत इस्तेमाल कर लोगों का भयादोहन करतें है। अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ये तीन बार जापान और एक बार श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। अगर इनसे विदेश भ्रमण पर आये खर्चे का हिसाब मांगा जाय तो इनके चेहरे से पत्रकार का मुखौटा उतर सकता है। बोध गया में इनके पास कई भूखंड हैं जिसका मार्केट वैल्यू करोड़ों में है। इसके अलावे इनका जहानाबाद में भी एक पैतृक मकान है, जिसके जीर्णोद्धार में इन्होंने लाखों रुपये खर्च किये हैं। पत्रकार यूनियन के कार्यक्रमों के नाम पर अकेले बोध गया से लाखों रुपये चंदा वसूल करते हैं।

बोधगया में जापान के दानदाताओं द्वारा गरीब बच्चों के लिए निशुल्क सूर्या भारती स्कूल संचालित है। सूर्या भारती स्कूल और हैप्पी साईंस संस्था पर इनकी निगाह गड़ी हुई है। इन दोनों संस्थाओं के संचालक को पिछले कई माह से भयादोहन कर रहे हैं और इनके खिलाफ तरह-तरह के भ्रामक खबर प्रकाशित कर रहे हैं। इन दोनों संस्थाओं के संचालक से कमलेश कुमार सिंह के द्वारा मोटी रकम की मांग की गयी थी, नहीं देने पर कमलेश कुमार सिह ने संस्था के जापानी दानकर्ताओं को इमेल भेजकर भड़काने की कोशिश की। उसपर भी बात नहीं बनी तो पत्रकार के अध्यक्ष होने के चलते समाचार पत्रों और न्यूज चैनल के दूसरे पत्रकारों को भी संचालक के विरूद्ध भड़का रहे हैं। ऐसे पत्रकारों को उनके संस्थान के वरीय पदाधिकारियों से पहचान का हवाला देकर उन्हें भी भ्रामक खबर प्रकाशित करने को मजबूर कर रहे हैं। 2005 मे भी इनके द्वारा उक्त संचालक के खिलाफ भ्रामक खबरें प्रकाशित की गयी थी। उस समय इनके खिलाफ अदालती कार्रवाई की गयी थी।

कमलेश कुमार सिहके द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई थी। उक्त संचालक व्यवसायी वर्ग से आते हैं। वर्तमान मे बोध गया होटल एसोसिएशन के महासचिव हैं। कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ विधि व्यवस्था सह बोधगया वर्तमान डीएसपी से 25.01.2013 को लिखित शिकायत की गयी है। उसके बाद से ये और भी बौखला गये हैं और तरह तरह का हथकंडा अपना कर भय का माहौल कायम कर रहे हैं। अतःश्रीमान से आग्रह है कि अपने लोकप्रिय भड़ास फॉर मीडिया के माध्यम से ऐसे पीत पत्रकारिता करने वाले तथाकथित पत्रकार के कारनामों से आम-अवाम को अवगत कराया जाय और बोध गया के होटल व्यवसायियों और स्वयंसेवी संस्थओं के संचालकों को भयादोहन से बचाया जाय।

आपका

सुदामा कुमार

महासचिव

बोधगया होटल एसोसिएशन

07781075477

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...