दैनिक जागरण, कानपुर के 4 मीडियाकर्मियों के खिलाफ कानपुर शहर के काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है. यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को दर्ज करना पड़ा. जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है, उनके नाम हैं- डीजीएम नितिन श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड प्रदीप अवस्थी, फोरमैन संतोष मिश्रा और फीचर विभाग के दिनेश दीक्षित.
मुकदमा दायर करने के लिए कोर्ट में आवेदन दैनिक जागरण में काम करने वाली बीना शुक्ला ने लगाया था. बीना ने लेबर कोर्ट में भी जागरण के खिलाफ मुकदमा किया है. उन्होंने गलत तरीके से खुद को टर्मिनेट किए जाने के खिलाफ लेबर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
बीना शुक्ला ने यौन शोषण के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत की थी पर जागरण के दबाव के कारण उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. काफी समय तक यहां वहां न्याय के लिए गुहार लगाने के बाद जब उनका साथ देने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली. बीना ने जागरण के मालिकों समेत कई बड़े अधिकारियों से भी अपने साथ हुए शोषण की शिकायत की थी और दोषियों के खिलाफ जांच व एक्शन की मांग की थी पर उनकी हर मांग अनसुनी की जाती रही. अब जाकर उन्हें कोर्ट से न्याय की उम्मीद जगी है.
संबंधित खबरें..
जागरण, कानपुर में यूनिट हेड, सीजीएम एवं आईटी हेड पर महिलाकर्मी ने लगाया यौन शोषण का आरोप
—
जागरण, कानपुर में यौन उत्पीड़न मामले में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
—
मेरी खबर के कारण जागरण वालों ने यशवंत और अनिल पर अत्याचार किया : बीना शुक्ला






