दैनिक जागरण, कानपुर में कई लोगों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं. सूत्रों का कहना है कि संपादकीय प्रभारी राघवेंद्र चड्ढा ने अखबार और टीम को और मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया है. दैनिक जागरण, इटावा में ब्यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे गौरव टुटेजा को मैनेजर बना दिया गया है. उनकी जगह रायबरेली से से आशुतोष अग्निहोत्री को इटावा का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. उन बीते दिनों एक बिरादरी के लोगों को दूसरी बिरादरी के लोगों को जूते की माला पहनाए जाने की बड़ी खबर को हल्के में लेने का आरोप लगा था.
बताया जा रहा है कि प्रदीप अवस्थी के नेतृत्व में अमर उजाला इटावा में जागरण को लगातार कड़ी टक्कर दे रहा है, लिहाजा प्रबंधन ने अपनी किलेबंदी को मजबूत करने के लिए आशुतोष को वहां भेजा है. हरदोई के ब्यूरोचीफ पंकज सचान को रायबरेली का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. जालौन-उरई के ब्यूरोचीफ केपी सिंह को हरदोई का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. कन्नौज के ब्यूरोचीफ राजीव अवस्थी को उरई-जालौन का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. कानपुर मुख्यालय पर तैनात प्रेम किशोर तिवारी को कन्नौज का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है.
इसी तरह बांदा के ब्यूरोचीफ गोविंद दुबे को फतेहपुर को प्रभारी बनाकर भेजा गया है. फतेहपुर के ब्यूरोचीफ अवधेश पाण्डेय को मुख्यालय बुला लिया गया है. उन्नाव के ब्यूरोचीफ रजत पांडेय को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. उनकी जगह मुख्यालय से अश्वनी पांडेय को उन्नाव का नया ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. बांदा में किसे जिम्मेदारी सौंपी गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.






