Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण का कमाल : डीएसपी के लिए चयनित लड़की को बना दिया लड़का और छाप दी खबर

पटना : पटना से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने एक कमाल किया है। कमाल यह कि उसने एक लड़की को लड़का बताते हुए खबर छापा है कि प्रारंभिक परीक्षा में असफ़ल रहने के बावजूद उसका चयन डीएसपी के लिए हुआ है। बताते चलें कि जिस उम्मीदवार के बारे में अखबार ने खबर छापा है उसका नाम सुरभ सुमन है। ये मूल रुप से मनेर के शेरपुर गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता का नाम डा शिवनंदन सिंह यादव है। इन्हें बीपीएससी द्वारा बिहार पुलिस सेवा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है।

पटना : पटना से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने एक कमाल किया है। कमाल यह कि उसने एक लड़की को लड़का बताते हुए खबर छापा है कि प्रारंभिक परीक्षा में असफ़ल रहने के बावजूद उसका चयन डीएसपी के लिए हुआ है। बताते चलें कि जिस उम्मीदवार के बारे में अखबार ने खबर छापा है उसका नाम सुरभ सुमन है। ये मूल रुप से मनेर के शेरपुर गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता का नाम डा शिवनंदन सिंह यादव है। इन्हें बीपीएससी द्वारा बिहार पुलिस सेवा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है।

अखबार ने लिखा है कि प्रारंभिक परीक्षा में सुरभ को 94 अंक प्राप्त हुए जबकि बैकवर्ड कैटेगरी के लिए कट आफ़ मार्क्स के रुप में 100 अंक निर्धारित था। जबकि सच्चाई यह है कि बीपीएससी के द्वारा निर्धारित कैटेगरी में एक कैटेगरी बीसीएल यानी “बैकवर्ड कैटेगरी लेडी” भी शामिल है और इसके लिए कट आफ़ मार्क्स 87 निर्धारित था। इसके अनुसार सुरभ को आवश्यक अंक से अधिक अंक प्राप्त हुए। 'अपना बिहार' के साथ बातचीत में सुरभ ने कहा कि उन्हें दैनिक जागरण के विवेक और पत्रकारिता पर तरस आता है। जिस किसी ने उनके बारे में यह खबर लिखा है उन्हें उनसे पूछना चाहिए था। बिना कन्फ़र्म हुए खबर छापना गलत है। लोगों को यह सोचना चाहिए कि ऐसा करने से उस पर क्या बीतती है।

बहरहाल, राजधानी पटना के मनेर के शेरपुर गांव की रहने वाली सुरभ सुमन ने अपने दादा हरूणी सिंह यादव का सपना पहले प्रयास में ही पूरा कर दिया। सुमन ने बीपीएससी में 32वां स्थान हासिल किया है। उनका चयन डीएसपी पद के लिए किया गया है। अपनी सफलता अर्ली मार्निंग के साथ साझा करते हुए सुमन ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना पुलिस बनकर समाज की सेवा करना था। यह सपना उन्हें उनके दादा ने दिया था। सुमन के पिता डा शिवनंदन सिंह यादव पूर्व में एक सरकारी अधिकारी थे और अब एक राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य हैं। सुमन बताती हैं कि उनकी सफलता एक रणनीति के साथ तैयारी करने व विषयों की समग्रता से अध्ययन करना है।

अपनाबिहार डाट ओआरजी से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...