फर्रूखाबाद। कानपुर से प्रकाशित दैनिक जागरण समाचार पत्र ने कमाल कर दिया है। नंबर एक की तेज रफ्तार के कारण फर्रुखाबाद के 27 फरवरी के संस्करण में गलत समाचार प्रकाशित कर दिया गया। पेज नंबर 3 पर बैनर शीर्षक ''प्रधानाचार्य ने जारी कर दिये फर्जी नियुक्ति पत्र'' वाले समाचार में कोतवाली फतेहगढ़ तिर्वा कालौनी निवास प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की गिफ्तारी की खबर के साथ ही उनका फोटो छाप दिया है।
शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि शिक्षक सत्यप्रकाश के विरुद्ध कोई एफआईआर दर्ज नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं। शिकायती पत्र के आधार पर शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। अखबार में गलत समाचार प्रकाशित किया गया है।






