Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण का नेशनल एडिशन बंद होने की ओर

जागरण ग्रुप से सूचना है कि दैनिक जागरण का नेशनल एडिशन बंदी की कगार पर पहुंच गया है. प्रबंधन इस सफेद हाथी को ठिकाने लगाने की कोशिश करने लगा है. नोएडा में नेशनल एडिशन की टीम में करीब डेढ़ दर्जन लोग हैं. इन्हें अब सेंट्रल डेस्क का हिस्सा इसीलिए बना दिया गया है ताकि कल को बंदी की परिघटना का कोई खास असर न पड़े और कम से कम लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना पड़े. सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में नईदुनिया के टेकओवर के बाद से जागरण प्रबंधन नेशनल एडिशन के कारोबार को समेटने में लग गया है. जागरण नेशनल एडिशन का भोपाल संस्करण बंद कर दिया गया है. दिल्ली में सरकुलेशन दिन पर दिन कम किया जा रहा है. विज्ञापन इस अखबार को मिलता नहीं. इस नेशनल अखबार की कोई चर्चा भी कहीं नहीं होती.

इंकलाब, मिडडे, नईदुनिया आदि के अधिग्रहण के बाद जागरण को नेशनल एडिशन का प्रयोग फालतू, खर्चीला और सफेद हाथी लगने लगा है. इसी कारण वह बंदी की ओर कदम बढ़ा रहा है. बंदी की प्रक्रिया में कई तकनीकी पेंच हैं, जिसके कारण बंदी की औपचारिक घोषणा रुकी हुई है. जिस देन ये पेंच खत्म हो जाएंगे, उसी दिन से चुपचाप यह नेशनल एडिशन बंद कर दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक राजीव सचान को नई जिम्मेदारी दे दी गई है. वह सेंट्रल डेस्क के प्रभारी बना दिए गए हैं. उनकी नेशनल एडिशन की टीम को भी सेंट्रल डेस्क में लगा दिया गया है. मतलब वह नेशनल एडिशन व सेंट्रल डेस्क दोनों देखेंगे. जब नेशनल एडिशन बंद हो जाएगा तो कुछ लोगों की छंटनी के बाद बाकी लोगों को सेंट्रल डेस्क में एकोमोडेट कर लिया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...