उरई (जालौन) से खबर है कि विज्ञापन के चेक का फर्जी तरीके से भुगतान कराकर हजारों रुपये हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से झल्लाये आरोपी मुकेश उदैनिया ने दैनिक जागरण, झांसी के जिला प्रतिनिधि मनोज राजा को जान से मारने की धमकी दे डाली. इसकी लिखित शिकायत पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन से की गई है. कई पत्रकारों ने दैनिक जागरण, के जिला प्रतिनिधि को दी गई धमकी पर नाराजगी व्यक्ति की है और कार्यवाही की मांग की है.
आरोप है कि मुकेश उदैनिया ने डेढ़ साल पहले दैनिक जागरण (झांसी) के नाम से जारी पैंतीस हजार रुपये के चेक को फर्जी ढंग से अपने नाम से भुगतान करा लिया था. इसकी जानकारी जब जागरण, झांसी आफिस को हुई तो मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था.






