दैनिक जागरण, वाराणसी से सूचना है कि गाजीपुर व सोनभद्र जिले के ब्यूरो चीफ बदल दिए गए हैं. गाजीपुर में लंबे समय से कार्यरत ब्यूरो चीफ राजकमल राय को वाराणसी आफिस बुला लिया गया है. उनकी जगह पर अखिलेश मिश्रा को ब्यूरो चीफ बनाकर गाजीपुर भेजा गया है. इसी तरह सोनभद्र से सूचना आ रही है कि राकेश पांडेय को वाराणसी आफिस से संबद्ध कर दिया गया है और उनकी जगह पर रत्नाकर दीक्षित को ब्यूरो चीफ बनाकर भेजा गया है.
एक अन्य खबर के मुताबिक डीडी न्यूज़ के एडिटर अजय शुक्ला के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. अजय डीडी न्यूज़ पर रात 8 बजे से 10 बजे तक प्रसारित होने वाले प्राइम बैंड 'न्यूज़ नाइट' को होस्ट करते थे.
उधर, एक अन्य जानकारी के अनुसरा वीरेंद्र कुमार को फारवर्ड प्रेस का पूर्वी चंपारण संवाददाता बनाया गया है. वीरेंद्र इससे पहले राष्ट्रीय सहारा से सुगौली संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं.






