Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण के नोएडा आफिस में भी दो पत्रकारों में हुआ झगड़ा

दैनिक जागरण में जाने क्या हो गया है कि जगह जगह इसके पत्रकार आपस में लड़ते भिड़ते दिख रहे हैं. इलाहाबाद आफिस में जमकर लड़ाई हुई. पटना से भी लड़ाई होने की खबर आई. अब सूचना है कि दैनिक जागरण के नोएडा आफिस में भी जमकर तूतूमैंमैं हो गई है. दैनिक जागरण के अंग्रेजी पोर्टल जागरणपोस्ट के एडिटर अविनाश झा और यहीं काम करने वाले अंजनी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई. सूत्रों के मुताबिक अंजनी के कामकाज को लेकर अविनाश झा खुश नहीं रहा करते हैं. उन्होंने किसी बात पर उन्हें डांट दिया. कहने वाले कहते हैं कि उन्होंने गाली दे दी. इससे अंजनी भड़क गए और अविनाश पर बरस पड़े.

यह सब सबके सामने हुआ. संजय गुप्ता और प्रगति गुप्ता की केबिन के आसपास हुए इस घटनाक्रम ने इतना तूल पकड़ा कि अंजनी ने अविनाश को पकड़कर संपादक की केबिन की ओर ले जाने लगे. किसी तरह से दोनों को शांत कराया गया.  सूत्रों के मुताबिक जागरण में शीर्ष पदों पर बैठे लोग अपने अधीनस्थों से ठीक व्यवहार नहीं करते, इस कारण असंतोष पैदा होता है. उधर, कई ऐसे लोगों की सिफारिश से नियुक्ति कर दी जाती है जिन्हें काम अच्छा नहीं होता लेकिन सिफारिशी होने के कारण उन्हें उनका इंचार्ज अपने यहां से हटा भी नहीं सकता. इस कारण दोनों में असंतोष पैदा हो जाता है और अंदरुनी टकराव चलता रहता है.

प्रबंधन जहां अपने प्रभारियों से अच्छा रिजल्ट चाहता है, लेकिन वो यह नहीं देखता कि उनके प्रभारियों के पास जो टीम है, उसमें जाने कितने लोग सिफारिशी हैं जिन्हें काम ठीक से नहीं होता. पैर छूने वालों, रिश्तेदारों, नजदीकी लोगों, सिफारिशियों को नौकरी देने और उन्हें संरक्षण प्रदान करने के चलन से डेस्क इंचार्जेज व प्रभारियों को ऐसे उच्च स्तरीय संरक्षण प्राप्त लोगों से काम लेना मुश्किल हो जाता है. उधर, कहने वाले यह भी कहते हैं कि अधिकार मिल जाने के कारण कई बार प्रभारी व इंचार्ज भी बेलगाम हो जाते हैं और अपने अधीनस्थों से गुलामों जैसा व्यवहार करने लगते हैं. कम से काम बोलचाल में तो शालीनता बरतनी चाहिए. गालीगलौज की भाषा के कारण अधीनस्थ आपा खोकर अपने प्रभारी से भड़ जाते हैं. जो भी हो, फिलहाल जागरण के कर्ताधर्ता अपनी यूनिटों में आए दिन होने वाले झगड़ों-बवालों से काफी परेशान हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...