धर्मशाला : बैजनाथ स्थित दैनिक जागरण समाचार पत्र के पत्रकार अश्वनी सूद के असमायिक निधन पर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, श्री बीडी शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री बीआर चौहान, एपीआरओ विनय शर्मा, अनिल धीमान, कुलदीप गुलेरिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अश्वनी को गत शुक्रवार को हल्का बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शनिवार सांय को उनका निधन हो गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।






