दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पांडेय का आज इलाहाबाद में निधन हो गया.. बताया जा रहा है कि पांडेय कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.. वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे.. पांडेय ने देहरादून लखनऊ सहित तमाम जगहों पर लंबे समय तक पत्रकारिता की थी..
सत्येंद्र की उम्र 36 साल के आसपास थी.. परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और एक 2 साल का बेटा है.. सालभर पहले देहरादून से लखनउ ब्यूरो में गए थे और बाद में उन्हें कुंभ के चलते इलाहाबाद भेजा गया था.. तब से वह इलाहाबाद में ही थे..
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






