माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अखबार कर्मचारियों के लिए गठित मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों पर कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुना दिया है। नवंबर, 2011 के बाद नौकरी से बेदखल किए गए अथवा नौकरी छोड़ने वाले लोग इस अवधि का एरियर पाने के हकदार हैं। दैनिक जागरण समेत कई अख़बार मालिक इसे लागू न करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाने में जुटे हैं। ऐसे में अब चुनौती इसे लागू कराने की है।
इसी चुनौती का सामना करने के लिए 'मजीठिया मंच' का गठन किया गया है। मंच ने एरियर पाने के हकदार कर्मचारियों को नि:शुल्क सदस्यता के लिए आमंत्रित किया है। वे अपना मेल आईडी और फोन नंबर मंच के मेल आईडी [email protected] अथवा मोबाइल फोन नंबर 0-9810159532 पर साझा कर सकते हैं। सभी मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे और एरियर लेकर रहेंगे। मंच से जुड़ने के लिए उन्हें कोई सदस्यता शुल्क नहीं देना है और न ही कोई खर्च लगेगा। सिर्फ एकजुट होना है। अभी तक इस मंच से दैनिक जागरण में कार्यरत रह चुके दिल्ली/एनसीआर के 50 लोग जुड़ चुके हैं। मंच ने अपील की है कि दिल्ली/एनसीआर के अलावा भी देश के किसी भी शहर के जागरण कर्मचारी मंच से जुड़ें और अपने एरियर का भुगतान जरूर लें।






