Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दैनिक जागरण के भ्रष्‍टाचार की पोल खोलने वाले रमण कुमार को धमकी

: कोर्ट में दी शिकायत : दैनिक जागरण जैसे महाभ्रष्‍ट संस्‍थान की पोल खोलने वाले मुजफ्फरपुर के रमण कुमार यादव को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. रमण कुमार ने दैनिक जागरण के भ्रष्‍टाचार की पोल खोलने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. कभी वे दैनिक जागरण के कर्मचारी हुआ करते थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्‍हें दूध की मक्‍खी की तरह निकाल बाहर कर दिया. प्रबंधन अपनी ताकत के मद में एक आम कर्मचारी को कमजोर समझने की भूल कर बैठा.

: कोर्ट में दी शिकायत : दैनिक जागरण जैसे महाभ्रष्‍ट संस्‍थान की पोल खोलने वाले मुजफ्फरपुर के रमण कुमार यादव को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. रमण कुमार ने दैनिक जागरण के भ्रष्‍टाचार की पोल खोलने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. कभी वे दैनिक जागरण के कर्मचारी हुआ करते थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्‍हें दूध की मक्‍खी की तरह निकाल बाहर कर दिया. प्रबंधन अपनी ताकत के मद में एक आम कर्मचारी को कमजोर समझने की भूल कर बैठा.

रमण अकेले अपने दम पर लड़ाई लड़ाई लड़ते रहे. इसी बीच हिंदुस्‍तान के अरबों के घोटाले और भ्रष्‍टाचार की पोल खोल चुके श्रीकृष्‍ण प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई. इसके बाद इस युगल जोड़ी ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की होगी. तमाम जगहों से अवैध तरीके से प्रकाशन करने वाले दैनिक जागरण के मालिकान, निदेशक और संपादक समेत 17 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने प्रथम दृष्‍टया सभी आरोप सही मानते हुए सम्‍मन जारी किया.

अब खबर आ रही है कि जागरण के मालिकों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकाने वाले रमण कुमार को धमकी मिलनी शुरू हो गई. रमण कुमार को धमकी दैनिक जागरण मुजफ्फरपुर के संपादक देवेंद्र राय एवं जीएम राजकुमार श्रीवास्‍तव ने दी है. रमण कुमार ने इस मामले में एक शिकायत कोर्ट को दी है. अपनी शिकायत में उन्‍होंने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने धमकी दी है कि जागरण से पंगा लेकर तुमने बहुत बुरा किया है. इसकी कीमत तुम्‍हे चुकानी पड़ेगी.

रमण कुमार कहते हैं कि उन्‍हें धमकी में कहा गया है कि तुम्‍हारी हत्‍या करा दी जाएगी. दैनिक जागरण इतना बड़ा संस्‍थान है कि तुम्‍हे जिंदगी भर जेल में सड़ना पड़ेगा. तुम्‍हे जेल में सड़ा दिया जाएगा. जाहिर है अब तक अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दैनिक जागरण प्रबंधन ऐसे ही दबाने की कोशिश करता है लेकिन उसके लिए मुश्किलें लगातार बढ़ जाती है. इस बार मालिक से लेकर उनके नौकर तक चार सौ बीसी में फंसे हैं, लिहाजा बौखलाहट भी गलत नहीं है. पर अब मामला कोर्ट में है इसलिए इनकी कोई बौखलाहट काम नहीं आएगी.


इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निम्‍न शीर्षकों पर क्लिक करें – चार सौ बीस निकले दैनिक जागरण निदेशक एवं संपादक, अखबार के 17 जालसाजों को कोर्ट का सम्‍मन

मुजफ्फरपुर से ही नहीं, यूपी में भी कई जगहों से अवैध प्रकाशन कर रहा है दैनिक जागरण

देखें दैनिक जागरण के फर्जीवाड़े के अभियुक्‍तों की लिस्‍ट, महेंद्र मोहन, संजय गुप्‍ता समेत कई और शामिल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...