गोरखपुर : दैनिक जागरण गोरखपुर में विज्ञापन विभाग की एक और शहतीर कल ढह गई। सीनियर एक्जीक्यूटिव अशोक पांडेय ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उप विज्ञापन प्रबंधक पद पर जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है कि अशोक पांडेय का इस्तीफा जागरण को लगा एक और बड़ा झटका है। श्री पांडेय की गोरखपुर के बाजार में अच्छी पकड़ है और उन्हें जागरण श्रेष्ठ कर्मचारी का खिताब दे चुका है। सूत्रों का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद कुछ और इस्तीफे जागरण पहुंचेंगे।
लगभग एक दर्जन एडीटोरियल, विज्ञापन, कामसेट और सरकुलेशन विभाग के लोग जागरण छोड़कर जनसंदेश ज्वाइन करेंगे। एक खबर यह भी है कि जागरण प्रबंधन ने इस्तीफा दे चुके कर्मचारियों का संस्थान में प्रवेश रोक दिया है। आज हिसाब किताब लेने गए एक कर्मचारी को इसी आदेश के आधार पर पर्सनल विभाग में नहीं जाने दिया गया। इस कर्मचारी से कहा गया कि हिसाब तैयार हो जाएगा तो उन्हें सूचना दे दी जाएगी। जागरण के संकट का अंदाजा आज गोरखपुर संस्करण के पेज संख्या पांच पर प्रकाशित विज्ञापन से भी लगाया जा सकता है। यह विज्ञापन विज्ञापन प्रबंधक, उप विज्ञापन प्रबंधक और सीनियर एक्जीक्यूटिव पद पर नई भर्ती के संबंध में है।






