गजरौला में दैनिक जागरण को बिना जांच-पड़ताल खबर लिखने जाने का खामियाजा दो बार फिर खबर छापकर चुकाना पड़ा. जानकारी के अनुसार गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी विवाहिता रूबी गौतम के साथ उसके ससुराल वालों ने 5-6 मार्च की रात्रि मे मारपीट की थी. रूबी ने 6 मार्च की सुबह थाने मे जाकर शिकायत की. जिस पर पुलिस ने रूबी के पति राजवीर, ससुर रामस्वरूप, देवर जसवीर व नन्दोई होमपाल के विरुद्ध मारपीट करने का मुक़दमा लिखा था.
पुलिस ने रूबी के पति व देवर को थाने बुलाकर बैठा लिया था. लेकिन मुरादाबाद से प्रकाशित दैनिक जागरण में यह समाचार गलत लिखा गया. समाचार पत्र में लिखा गया कि रूबी गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. इस पर रूबी गौतम ने संबंधित रिपोर्टर से आपत्ति जाहिर की तो उसने यह कहकर पीछा छुड़ाना चाहा कि यह न्यूज़ उसके चपरासी ने बताया था. रूबी इस बात पर नहीं मानी और कोर्ट में जाने की धमकी देते हुए जागरण के संपादक प्रदीप शुक्ला से इसकी शिकायत की. रिपोर्टर की गलती पर संपादक ने रूबी से माफी मांगी. साथ ही अमरोहा के जिला प्रभारी अजय यादव से भी रूबी को समझाने का निर्देश दिया. रूबी के दबाव में जागरण को 8 व 9 मार्च के अंक में पहले गजरोला ओर फिर अमरोहा डेट लाइन से खंडन प्रकाशित करना पड़ा. नीचे पहली खबर और उसके बाद प्रकाशित खंडनवाली दो खबरें.









