Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण छोड़ो और दोगुना पैसा लो… कइयों ने दिया इस्तीफा

''जागरण छोड़ो, दूना लो'' की नीति पर चलने वाले जनसन्देश टाइम्स के आने पर गोरखपुर मंडल के पत्रकारों की पौबारह है. सभी के उचित दाम लगने लगे हैं. जिस शैलेन्द्र मणि ने जागरण में रह कर पत्रकारों का कम दाम लगाया, वही अब इज्जत और सम्मान दे रहे है. जिला प्रभारियों से यहाँ तक कहा गया है कि लोकल स्तर के भी जागरण के प्रतिनिधियों और तहसील के प्रभारियों को भी तोड़ो. उनका उद्देश्य है कि जागरण का पूरा स्ट्रक्चर ढह जाए.

''जागरण छोड़ो, दूना लो'' की नीति पर चलने वाले जनसन्देश टाइम्स के आने पर गोरखपुर मंडल के पत्रकारों की पौबारह है. सभी के उचित दाम लगने लगे हैं. जिस शैलेन्द्र मणि ने जागरण में रह कर पत्रकारों का कम दाम लगाया, वही अब इज्जत और सम्मान दे रहे है. जिला प्रभारियों से यहाँ तक कहा गया है कि लोकल स्तर के भी जागरण के प्रतिनिधियों और तहसील के प्रभारियों को भी तोड़ो. उनका उद्देश्य है कि जागरण का पूरा स्ट्रक्चर ढह जाए.

गोरखपुर मंडल में दैनिक जागरण और जनसन्देश टाइम्स की जंग चल रही है. इसका सबसे जयादा फायदा पत्रकारों को ही हो रहा है. जनसन्देश टाइम्स का प्रचार गोरखपुर सहित आस-पास के जिलो में होने लगा है. प्रचार में गाँधी जी वाले तीन बंदरों का चित्र है. नीचे स्लोगन लिखा है- आँखे खोलो, कछु तो बोलो, सुनो आया जनसन्देश.

दैनिक जागरण,  गोरखपुर के पर्सनल विभाग के हेड यतीन्द्र मिश्रा ने भी कल जन्सन्देश टाइम्स ज्वाइन कर लिया. दैनिक जागरण, गोरखपुर से सात लोग सात जनवरी को ही इस्तीफ़ा दे दिए थे. उसके बाद पर्सनल विभाग के हेड यतीन्द्र मिश्रा ने भी जन्सन्देश टाइम्स ज्वाइन कर लिया. उन्हें प्रबंधक बनाये जाने की चर्चा है.

दैनिक जागरन के चीफ सब उपेन्द्र पाण्डेय ने भी जागरण को नमस्ते बोल जनसन्देश टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है. कुशीनगर जागरण से बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया. उन्हें कुशीनगर का प्रभारी बनाया गया है. उप संपादक अमर नाथ कौशिक ने भी जागरण छोड़ दिया है. इलाहाबाद जागरण से अशोक चौधरी ने इस्तीफा देकर यहाँ जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया.

बस्ती से जागरण छोड़ने के बाद वीरेंद्र यादव को वहीं का प्रभारी बना दिया गया. महाराजगंज में अभयनन्द कृष्ण को जनसंदेश टाइम्स का प्रभारी बनाया गया. दैनिक जागरण गोरखपुर से राजीव रंजन तिवारी, विजय कुमार उपाध्याय, गजाधर द्विवेदी, विनय रंजन तिवारी, हृदयेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, नजीर मलिक, राजन चतुर्वेदी ‘अभिनव’ व भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने 7 जनवरी को ही त्याग पत्र दे दिया था. जिन लोगों ने जागरण छोड़ा है उन्हें जनसंदेश टाइम्स दूना पैसा देगा.

गोरखपुर से एक पत्रकार की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...