दैनिक जागरण ने अपने एक पूर्व विज्ञापन कर्मचारी पर गबन तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इस कर्मी पर एक लाख से ज्यादा रुपये का गबन करने का आरोप है. मेरठ यूनिट से जुड़े बिजनौर के धामपुर में कार्यरत अमित चौहान पर आरोप है कि इसने संस्थान के विज्ञापन का पैसा हड़प लिया है. जानकारी के अनुसार अमित चुनाव के दौरान कई लाख का विज्ञापन जागरण में प्रकाशित करवाया. इसमें से कुछ पैसा उसने संस्थान में जमा किए तथा कुछ अपने पास रख लिया.
प्रबंधन ने जब विज्ञापन के सारे पैसे जमा करने का दबाव बनाया तो उसने दुबारा कुछ पैसे जमा करवाए. प्रबंधन जब उससे सारा बकाया जमा करवाने को कहा तो अमित ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि उस एक लाख से ज्यादा रुपये बकाया है. संस्थान से इस्तीफा देने के बाद प्रबंधन को बकाया पैसा निकालने में मुश्किल आ गई, जिसके बाद बिजनौर में अमित के खिलाफ प्रबंधन ने धोखाधड़ी तथा गबन का मामला दर्ज कराया है. पुलिस अमित की तलाश तथा मामले की जांच कर रही है.






