Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण ने शिक्षामित्र को बनाया अमेठी का ब्‍यूरोचीफ

दैनिक जागरण समाचार पत्र के कानपुर संस्करण के लिए अमेठी जिले के मुख्यालय गौरीगंज में खोले गये कार्यालय पर गौरीगंज के निवासी दिलीप सिंह को ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। हालांकि दिलीप की नियुक्ति को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। दिलीप शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत हैं तथा सरकार से इसके लिए मानदेय भी प्राप्‍त कर रहे हैं। आरोप है कि दिलीप की नियुक्ति के समय जागरण प्रबंधन ने इस तथ्‍य की अनदेखी की है।

दैनिक जागरण समाचार पत्र के कानपुर संस्करण के लिए अमेठी जिले के मुख्यालय गौरीगंज में खोले गये कार्यालय पर गौरीगंज के निवासी दिलीप सिंह को ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। हालांकि दिलीप की नियुक्ति को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। दिलीप शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत हैं तथा सरकार से इसके लिए मानदेय भी प्राप्‍त कर रहे हैं। आरोप है कि दिलीप की नियुक्ति के समय जागरण प्रबंधन ने इस तथ्‍य की अनदेखी की है।

सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि कोई व्‍यक्ति दो जगह से वेतन कैसे उठा सकता है और सरकार की नौकरी करने वाला व्‍यक्ति जिला प्रशासन की कमियों को कैसे उजागर करेगा। कैसे खबरें लिखने की हिम्‍मत जुटा सकेगा। दिलीप गौरीगंज ब्लाक के प्राइमरी पाठशाला गूजरटोला में शिक्षा मित्र के रुप में कार्यरत हैं। शिक्षा मित्र और ब्यूरो चीफ के रूप में दो संस्थानों से वेतन लेने के अनैतिक काम करने वाला कदाचारी किस मुंह से नैतिकता की बात करेगा और अपनी कलम से ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर सकेगा।

आरोप लगाया जा रहा है कि इसके अलावा भी तमाम तरह के धंधे करने वाला पत्रकार निष्‍पक्ष, निर्भीक और स्वच्छ पत्रकारिता कैसे कर सकता है। हाल ही में दैनिक जागरण समूह ने दिलीप को प्रमोट करके जूनियर सब एडीटर बनाया है। प्रश्न यह है कि क्या जागरण समूह के पास अमेठी के लिए इनसे योग्य कोई नहीं बचा है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...