दैनिक जागरण से खबर है कि नोएडा के ब्यूरो चीफ कुमार संजय का इस्तीफा हो गया है. सूत्रों का कहना है कि दैनिक जागरण, एनसीआर के एडिटर विष्णु त्रिपाठी और नोएडा ब्यूरो चीफ कुमार संजय के बीच किसी बात को लेकर गर्मागर्म बहस हुई. इस बहस के बाद कुमार संजय ने आफिस जाना बंद कर दिया. अब सूचना आ रही है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह मनोज त्यागी को नोएडा का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है.
सूत्रों के मुताबिक निशिकांत ठाकुर गिरोह के सफाये के क्रम में ही कुमार संजय को दैनिक जागरण से जाने के लिए मजबूर किया गया. वे पिछले 17 वर्षों से दैनिक जागरण में सेवारत थे. बिहार के रहने वाले कुमार संजय का डिजीगनेशन चीफ रिपोर्टर का था. कहने वाले कहते हैं कि कुमार संजय खुद को संस्थान का सबसे बड़ा हितैषी समझते थे और संस्थान के हर अच्छे-बुरे आदेश का मन लगाकर पालन करते थे, पर उन्हें तनिक नहीं अंदाजा था कि एक दिन वे ऐसी स्थिति को प्राप्त हो जाएंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






