दैनिक जागरण, नोएडा में इन दिनों विष्णु त्रिपाठी का वक्त चल रहा है. किसको डांटना है, किसको निकालना है, किसको पुचकारना है, कैसा माहौल रखना है, क्या-क्या देखने-करने की परमीशन देनी है… ये सब विष्णु त्रिपाठी तय करते हैं. हालांकि इसके साइड रिएक्शन में पिछले दिनों हरियाणा डेस्क के एक बुजुर्ग पंडित जी परशुराम की माफिक खड़ा हो गए और विष्णु त्रिपाठी से तूतू-मैंमैं करने लगे पर विष्णु त्रिपाठी ने उदारता दिखाते हुए खुद को चैलेंज करने वाले इस शख्स का सर कलम करने की जगह इन्हें तात्कालिक माफी दे दी है पर देखते हैं कि बकरे की मां कब तक खैर मनाती है.
ताजी एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण के नोएडा आफिस में फेसबुक और ट्विटर देखने पर पाबंदी लगा दी गई है. भड़ास जैसी मीडिया वेबसाइट पर पाबंदी पहले से ही थी. न्यू मीडिया के दौर में जब पोलिटिकल डेवलपमेंट तक ट्विटर और फेसबुक के जरिए ब्रेक होते हैं, इन वेबसाइटों पर पाबंदी को सही नहीं ठहराया जा सकता.
भड़ास तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.





