खबर है कि कुछ रोज पहले दैनिक जागरण बरेली के एक रिपोर्टर व इसी ग्रुप के बच्चा अखबार आईनेक्स्ट बरेली के एक फोटोग्राफर के बीच मारपीट हो गई. मारपीट के कई कारण बताए जा रहे हैं. कुछ इसे इगो प्राब्लम कह रहे हैं तो कुछ फील्ड में कामकाज के दौरान की दिक्कत. वहीं कुछ अन्य चर्चाएं भी हैं. बताया जाता है कि जागरण के रिपोर्टर को नोटिस जारी कर लिखित जवाब देने को कहा गया है.
वहीं दैनिक जागरण मुरादाबाद से सूचना है कि राजीव शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, आगरा ज्वाइन कर रहे हैं. राजीव ने इस बाबत सूचना अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तान, गोरखपुर से कापी एडिटर मृत्युंजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक जागरण, पटना से जुड़ने जा रहे हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






