दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि आशीष सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. आशीष कुछ दिन पहले ही अमर उजाला छोड़ने के बाद जागरण से जुड़े थे, परन्तु उन्हें जागरण का अंदरूनी माहौल रास नहीं आया. बताया जा रहा है कि उन्होंने संपादक को अपने इस्तीफे की बात से अवगत करा दिया है. जल्द ही वे लिखित रूप में भी अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप देंगे.
आशीष इसके पहले भी दैनिक जागरण के साथ काम कर चुके थे. जागरण के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी. वे जनमोर्चा, हिंदुस्तान एवं अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिलहाल उन्होंने कहीं ज्वाइन नहीं किया है, परन्तु बताया जा रहा है कि अब वे स्वतंत्र पत्रकारिता करने की तैयारी कर रहे हैं.






