Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक जागरण, मुगलसराय के खिलाफ की गई शिकायत पर पीसीआई ने लिया संज्ञान

वाराणसी यूनिट से संबद्ध दैनिक जागरण, चंदौली के खिलाफ की गई एक शिकायत को प्रेस काउंसिल आफ इंडिया ने संज्ञान लिया है. यह शिकायत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार ने पीसीआई को भेजी थी. राजीव ने आरोप लगाया था कि दैनिक जागरण, मुगलसराय का संवाद सूत्र उनके व्‍यक्तिगत खुन्‍नस रखते हुए खबरों का प्रकाशन कर रहा है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को गहरा धक्‍का पहुंच रहा है. खबर के अनुसार राजीव कुमार अपने सहयोगी कमलजीत सिंह के साथ मुगलसराय में व्‍याप्‍त बिजली अनियमितता के खिलाफ अनशन किया था, पर जागरण ने पूरी खबर प्रकाशित नहीं की.

राजीव का आरोप था कि जागरण का संवाद सूत्र उनसे निजी खुन्‍नस रखते हुए कई खबरों से उनका नाम ही गायब कर दिया. यही नहीं जब बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने उनकी मांगें मानकर अनशन समाप्‍त करवाया तब भी दैनिक जागरण ने भ्रामक खबर प्रकाशित की, जिससे उनकी छवि को गहरा धक्‍का लगा. उन्‍होंने शिकायती पत्र पीसीआई के साथ स्‍थानीय संपादक वीरेंद्र कुमार तथा संजय गुप्‍ता को भी भेजा था, परन्‍तु जागरण ने अपने स्‍तर उक्‍त संवाद सूत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की.  
 
अब इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पीसीआई ने राजीव कुमार को पत्र भेजा है. काउंसिल ने राजीव कुमार से दैनिक जागरण, वाराणसी के खिलाफ की गई पूरी शिकायत की जानकारी मांगी है. अनुभाग अधिकारी बीएस सैनी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रकाशन करने वाले अखबार का पूरा नाम पता, रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर तथा कौन सी खबरें आपत्तिजनक हैं उसकी जानकारी पीसीआई को उपलब्‍ध कराएं. राजीव कुमार को सारी जानकारियां तीन सप्‍ताह के अंदर उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया गया है.
 
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इन खबरों पर क्लिक करें –   
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...