Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, मेरठ के सीनियर फोटोजर्नलिस्ट मदन मौर्य को पैरालिसिस अटैक

मेरठ से एक बुरी खबर है कि बेबाक और दबंग फोटोग्राफर मदन मौर्य को पैरालिसिस अटैक हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर उनकी आंखों पर पड़ा है जिससे उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी. डाक्टरों के एक दल ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया और अब उनकी स्थिति नियंत्रण में है.

मेरठ से एक बुरी खबर है कि बेबाक और दबंग फोटोग्राफर मदन मौर्य को पैरालिसिस अटैक हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर उनकी आंखों पर पड़ा है जिससे उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी. डाक्टरों के एक दल ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया और अब उनकी स्थिति नियंत्रण में है.

अटैक उन्हें 18 अक्टूबर को पड़ा. पहले मदन मौर्य ने खुद इलाज कराना शुरू किया, जांच वगैरह कराई. पर जब स्थिति बिगड़ने लगी तो दैनिक जागरण प्रबंधन ने मदन मौर्य के इलाज के लिए पहल की और डाक्टरों के एक दल को इलाज के लिए लगा दिया. इस कारण मदन की स्थिति में काफी सुधार है. अब वह बोल-बतियाने में समर्थ हो गए हैं.

मदन मौर्य लंबे समय से मीडिया के साथ बतौर फोटो जर्नलिस्ट जुड़े हुए हैं. दैनिक जागरण, मेरठ के साथ उनका नाता भी काफी पुराना है. मेरठ के सबसे साहसी और दबंग पत्रकार के रूप में मदन की ख्याति-कुख्याति है. मदन उन जगहों पर भी जाकर सैकड़ों बार फोटो खींच आए हैं जहां रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार भी जाने से डरते रहे क्योंकि जान जाने का खतरा था. मदन को उनके तेवर के कारण मेरठ का हर मीडियाकर्मी, नेता, अफसर सम्मान देता है. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना हर कोई कर रहा है.


मदन मौर्या के बारे में और ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें-

शाबास मदन मौर्या, जुग-जुग जियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...