लखनऊ से खबर है कि दैनिक जागरण के विज्ञापन विभाग में कार्यरत छह कर्मियों का तबादला दूसरी यूनिटों में कर दिया गया है. प्रशांत भंडारी, जो कि रिटेल विज्ञापन देखते थे और वरिष्ठ पद पर थे, उनका तबादला भागलपुर यूनिट में कर दिया गया है. अन्य पांच लोगों का नाम और कहां तबादला हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है.
उत्तर प्रदेश में अपना पांव फैला रहे जालंधर वाले पंजाब केसरी के ब्यूरो कार्यालय के साथ जनवाणी को बाय बोल कर रिपोर्टर विजयंत सैनी और मानव समाज को बाय बोलकर फोटोग्राफर मदन सिंह ने ज्वाइन किया है।
पिछले एक साल से पंजाब केसरी दिल्ली के अलीगढ़ ब्यूरो कार्यालय को संभाल रहे संदीप गुप्ता ने अलीगढ ब्यूरो चीफ द्वारा कार्यालय में बरती जा रही भारी अनियमितताओं के चलते अंत में पंजाब केसरी को बाय बाय कह दिया। पंजाब केसरी में सब एडिटर के पद पर कार्यरत संदीप ने अब सी न्यूज ग्रुप के आगरा से प्रकाशित नए हिंदी समाचार पत्र सी एक्सप्रेस को ज्वाइन किया है। संदीप इससे पहले आँखों देखी , मून टीवी, सुदर्शन टीवी, कल्पतरू एक्सप्रैस में कार्य कर चुके हैं।





