दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि नोएडा कार्यालय में चीफ सब एडिटर के पद पर तैनात तसलीम अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. वे जागरण के साथ पिछले तेरह सालों से काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जागरण की आपसी खींचतान से तंग आकर उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया.
जागरण नोएडा में काफी समय से इनपुट और आउटपुट में खींचतान चल रही है जिस वजह से बहुत तनाव का माहौल रहता है. खबर है कि तसलीम अहमद का इस्तीफा प्रबंधन ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है लेकिन उन्होंने आफिस आना बंद कर दिया है. वे काफी अनुभवी थे. उनके जाने से जागरण के राष्ट्रीय संस्करण को झटका लगेगा. जागरण में पुराने लोगों को निकालने की मुहिम चल रही है जिसके वजह से अभी और लोगों के बाहर जाने की सम्भावना है.
कोई भी जानकारी भड़ास तक पहुंचाने के लिए आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






