दैनिक जागरण प्रबंधन ने हरियाणा में कई लोगों का तबादला किया है. पानीपत में तैनात सीनियर सब एडिटर संजय झा का तबादला प्रबंधन ने पटना के लिए कर दिया है. संजय जीएम निशिकांत ठाकुर के नजदीकी माने जाते हैं. सूत्रों का कहना है कि वे पटना जाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे. संजय मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं.
पानीपत से चीफ सब एडिटर राकेश सिंह का तबादला हिसार के लिए कर दिया गया है, जबकि हिसार में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत बीरेंद्र को पानीपत भेजा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों लोगों को उनकी इच्छा के विपरीत तबादले की सजा दी गई है. दोनों लोगों को घर से दूर कर दिया गया है.
इसके अलावा सीनियर सब एडिटर कुलदीप बांगर को अंबाला में रिपोर्टिंग में भेजा गया है, जबकि अंबाला में रिपोर्टर अजयदीप लाठर को पानीपत बुला लिया गया है. कुरुक्षेत्र के रिपोर्टर विनोद मेहला को रोहतक और रोहतक के रिपोर्टर संजय कुमार को कुरुक्षेत्र भेजा गया है. बता दें कि दैनिक जागरण में सभी यूनिट से ट्रांसफर की लिस्ट एचआर एडिटोरियल को भेजी गई थी. इसी तरह पूरे ग्रुप में ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है.






