दैनिक जागरण हल्द्वानी से राजीव शुक्ला का भी इस्तीफा हो गया। इससे पहले कई लोग संस्थान से इस्तीफा दे चुके हैं। बीते काफी वक्त से संस्थान के हालात काफी खराब बताए जा रहे हैं। सुना तो यहाँ तक गया है कि संस्थान में प्रमोशन न होने, वेतन में बढ़ोतरी न होने के साथ-साथ छुट्टी न मिलने जैसे कारणों से तनाव का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि एक के बाद एक कई लोगों के इस्तीफों से संस्थान में संकट पैदा हो गया है।
राजीव शुक्ला भी काफी समय से व्यथित और तनावग्रस्त थे। पहले वह सिटी डेस्क, फिर ऊधमसिंह नगर डेस्क पर बिठाए गये। बाद में उन्हें रिपोर्टिंग में लगा दिया गया था। इसी सब के तहत उन्होने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उनको अमर उजाला में अच्छे वेतन पर रखा गया है। इसके अलावा भी कई और लोगों के संस्थान से इस्तीफा दिए जाने की संभावना है।
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






