चंद्र शेखर जोशी ने हल्द्वानी दैनिक जागरण यूनिट से इस्तीफ़ा दे दिया है और वह भी जागरण उत्सव के दौरान। जागरण के वरिष्ठ उप-सम्पादक के पद पर रहे चन्द्र शेखर जोशी ने यह इस्तीफ़ा संस्थान में अपने मानसिक उत्पीड़न की वजह से दिया है। ख़बर यह भी है कि जागरण के ही सुनीत द्विवेदी भी इस्तीफ़ा दे सकते हैं।
जागरण में काफ़ी समय से किसी का भी न तो प्रमोशन किया जा रहा है और न ही किसी की सैलरी में इज़ाफ़ा हो रहा है। इस पर काम का बोझ और छुट्टियों में कटौती का दंश भी एडीटोरियल स्टाफ को झेलना पड़ रहा है।






