: नक्षत्र न्यूज से जुड़े कुमार निशांत : दैनिक प्रभात, गाजियाबाद से खबर है कि स्थानीय संपादक अशोक निर्वाण को कार्यमुक्त कर दिया गया है. अशोक अखबार की लांचिंग के समय ही अखबार से जुड़े थे. खबर है कि उनके स्थान पर अवनींद्र ठाकुर को दैनिक प्रभात के गाजियाबाद संस्करण का नया संपादक बनाया गया है. साथ ही गाजियाबाद आडीसी कार्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. नवयुग मार्केट में स्थित कार्यालय को गाजियाबाद कार्यालय बना दिया गया है.
रांची से खबर है कि कुमार निशांत ने देश लाइव से इस्तीफा दे दिया है. वे देशलाइव से एंकर के रूप में जुड़े हुए थे. निशांत अपनी नई पारी नक्षत्र न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यह पर प्रोड्यूसर कम सीनियर एंकर बनाया गया है. ऑडियो विजुअल मीडिया में पांच सालों से काम कर रहे निशांत ने हाल ही में मोटो कार्प जैसे ब्रांड के विज्ञापन के लिए अपनी आवाज दी है. हाल ही में इन्हें 'द सोसाइटी ऑफ अक्रिडीटेड वाइस ओवर आर्स्टिस्ट' ने अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हल्लोवीन के थियेट्रिकल प्रोमो के लिए सम्मानित किया है.






