Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्कर के इशारे पर जयपुर में हॉकर यूनियन के बुज़ुर्ग नेता की पिटाई

कुछ महीना पहले जयपुर में हॉकरों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर दिया था और पांच दिन तक कोई भी अखबार नहीं बांटा. इस कारण अखबार में कार्यरत कर्मचारियों को अखबार बांटने पड़े. हड़ताल को भास्कर ने दिल से लगा लिया और हॉकरों में फूट डालने की ठान ली.  योजना बनाकर हॉकर यूनियन महासंघ के अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति को एक जाति विशेष के हॉकरों को आगे कर अखबारों की मंडी में ही पिटवा दिया.

कुछ महीना पहले जयपुर में हॉकरों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर दिया था और पांच दिन तक कोई भी अखबार नहीं बांटा. इस कारण अखबार में कार्यरत कर्मचारियों को अखबार बांटने पड़े. हड़ताल को भास्कर ने दिल से लगा लिया और हॉकरों में फूट डालने की ठान ली.  योजना बनाकर हॉकर यूनियन महासंघ के अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति को एक जाति विशेष के हॉकरों को आगे कर अखबारों की मंडी में ही पिटवा दिया.

खबर है कि भास्कर को यह डर सता रहा था कि दीवाली का त्यौहार आने वाला है, उस समय यह लोग कुछ गड़बड़ कर सकते हैं. आरोप है कि भास्कर के सीओ मनोज अग्रवाल ने अपने कुछ कर्मचारियों को आगे कर उनके रिश्तेदारों से मूलचंद को पिटवा दिया. जब मूलचंद की पिटाई हो रही थी तब भास्कर के कर्मचारी भी पीटने वालों के साथ थे, पिटाई के बाद जब प्रजापति माणक चौक थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बाद में पीटने वाले ग्रुप ने भी मूलचंद व उनके बेटे सोहन के अलावा कुछ लोगों पर एसटी एससी का केस बनवाने की कोशिश की लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है. पुलिस जाँच कर रही है. बताया जाता है कि मूलचंद पत्रिका के समर्थक हैं, लेकिन पांच दिन की हड़ताल में उसने पत्रिका भी नहीं बंटने दिया, इसके बाद भी पत्रिका मैनेजमेंट को मूलचंद से कोई शिकायत नहीं है.

लेकिन भास्कर के वीपी विनय माहेश्वरी, सीओ मनोज अग्रवाल और स्टेट हेड एसएमडी प्रवीण माथुर ने मूलचंद से पक्की दुश्मनी बना ली है, क्यूंकि तीनों अधिकारियों को मालिकों की तगड़ी डांट खानी पड़ी है. उसी के बाद से एमडी सुधीर अग्रवाल दो-तीन बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं. मूलचंद पर हमले की घटना से जयपुर के हॉकरों में आक्रोश बढ़ गया है. कुछ पुराने हॉकरों का कहना है कि हमारे नेता के साथ भास्कर ने जो किया है उसका भुगतान उसे ज़रूर करना पड़ेगा. अस्सी साल के बुज़ुर्ग नेता के साथ मारपीट की घटना बहुत ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है. नीचे संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर दिए जा रहे हैं. उनसे बात करके पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली जा सकती है….

जयपुर समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति का मोबाइल नंबर है-09351329275

वीएनसी सेंटर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कछावा का मोबाइल नंबर है- 09928936633 

सांयकालीन समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष सांवरिया छीपा का मोबाइल नंबर है-09352925663

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...