महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एम फिल करने के बाद एक बार फिर सक्रिय पत्रकारिता में उज्ज्वल ने वापसी की है. इस बार दैनिक भास्कर, जमशेदपुर में सीनियर सब एडिटर के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है. वर्धा से लौटने के बाद नए ठिकाने की तलाश में बैठे थे.
इसके पूर्व आई नेक्स्ट में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के तौर पर और प्रभात खबर पटना में काम कर चुके हैं. एम फिल की पढ़ाई करने के लिए पिछले साल नौकरी छोड़ कर वर्धा चले गए थे. कुछ दिनों के लिए पटना में देशबंधु भी ज्वाइन किया था. लेकिन उसकी भ्रूण हत्या होने के बाद पटना छोड़ कर जमशेदपुर आना पड़ा.






