Pradeep Shekhawat : जयपुर के दैनिक भास्कर में रविवार को अदभुत प्रयोग हुआ है। पहले पेज से पहले छपने वाली जैकेट पर मां सरस्वती की तस्वीर है और उसके नीचे श्लोक है। अखबार की जैकेट बीच में से खुलती है, जिससे सरस्वतीजी की तस्वीर के दो भाग हो जाते हैं। यह अत्यंत अपमानजनक प्रयोग है, जो सनातन धर्म का सत्यानाश करने की इच्छा रखने वाले ही कर सकते हैं।
अगर दैनिक भास्कर में साहस है तो वह पैगंबर मोहम्मद की कोई तस्वीर छापकर दिखाए, या गुरु गोविंद सिंह की तस्वीर को इस तरह दो-फाड़ करते हुए छापे, नतीजा सामने आ जाएगा। दैनिक भास्कर को मैं देशभक्त भारतीय अखबार समझता था, लेकिन विज्ञापन की यह जैकेट देखकर लगा कि इस देश में सिर्फ पैसा कमाने की इच्छा रखने वाले कितना भी नीचे गिर सकते हैं। ऐसे अदभुत प्रयोग तो अंग्रेजी अखबार वाले भी नहीं करते हैं।
प्रदीप शेखावत के फेसबुक वॉल से.






