दैनिक भास्कर, इंदौर से खबर है कि हेमंत शर्मा को नया संपादक बना दिया गया है. उन्होंने शनिवार को अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. हेमंत अभी तक भोपाल में डीबी स्टार में नेशनल एडिटर के पद पर कार्यरत थे. हेमंत इसके पहले भी इंदौर में काम कर चुके हैं. इंदौर भास्कर के पुलआउट सिटी भास्कर को निकालने का श्रेय हेमंत को ही है.
अब तक इंदौर में स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत आनंद पांडेय को प्रमोट करके छत्तीसगढ़ का स्टेट हेड बना दिया गया है. संभावना है कि दो-तीन दिन में वे भी अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे. जबकि अब तक छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे राजीव सिंह को भोपाल बुलाया जा रहा है.





