दैनिक भास्कर से खबर है कि प्रबंधन ने सुधीर मिश्रा को उदयपुर का स्थानीय संपादक बना दिया है. सुधीर इस समय कलस्टर एडिशन के संपादक के पद पर कार्य कर रहे थे. सुधीर को हरिश्चंद्र सिंह की जगह संपादक बनाया गया है. श्री सिंह भास्कर से इस्तीफा देकर अमर उजाला से जुड़ने वाले हैं. संभावना है कि उन्हें कानपुर का स्थानीय संपादक बनाया जाएगा. मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सुधीर लम्बे समय से जुड़े हुए हैं. वे इसके पहले गंगानगर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जैसे एडिशनों के संपादक रह चुके हैं. सुधीर जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे.






