राजस्थान के जालौर से छपने वाले अखबार मारवाड़ पत्रिका ने दों पीडि़तों की कहानी छापी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दैनिक भास्कर के पत्रकार सुरेश राजपुरोहित के दबाव में पुलिस मामले की सही जांच नहीं कर रही है. परबत सिंह और छैलसिंह ने जोधपुर के पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पत्रकार के पिता के ऊपर जालौर के सयाला पुलिस स्टेशन में जमीन हड़पने का मामला दर्ज है. पर पुलिस पत्रकार के दबाव में जांच नहीं कर रही है.
पत्रकार के दबाव के चलते जांच भी प्रभावित हो रहा है, जिससे उन लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है.







