दैनिक भास्कर को चंडीगढ़ में कमलेश सिंह और अभिजीत मिश्रा के इस्तीफे के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. सीपीएच2 में भास्कर के सीओओ आशु फाके ने इस्तीफा दे दिया है. आशु का इस्तीफा भास्कर के लिए बहुत बड़ी क्षति मानी जा रही है. आशु लंबे समय से भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सीपीएच2 में कमलेश सिंह और आशु ने मिलकर भास्कर को एक अच्छी पहचान और ऊंचाई दी थी. परन्तु भास्कर की आंतरिक राजनीति अब उस खुद ही भारी पड़ रही है.
आशु की गिनती भास्कर के अच्छे प्रोफेशनलों में की जाती थी. अपने काम के माहिर आशु भास्कर को नार्थ रीजन में प्रतिद्वंद्वी अखबारों से आगे खड़ा कर रखा था. आशु अपनी नई पारी किस समूह के साथ शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





