दैनिक भास्कर से बड़े पत्रकारों के जाने का असर साफ दिखने लगा है. दैनिक भास्कर डॉट कॉम पर अब चुराकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं. बेशर्मी की हद यह की चोरी की खबर को हूबहू प्रकाशित किया जा रहा है. यहां काम करने वाले एक शब्द भी बदलने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं. 26 मार्च को बीबीसी ने एक बजकर आठ मिनट पर ''कहां से आती है मिस इंडिया की पलटन'' शीर्षक से एक खबर पोस्ट की. इसमें लारा दत्ता, सुष्मिता सेन, गुल पनाग, सेलिना जेटली, नेहा धूपिया के बारे में बताया गया है कि वे सैनिक परिवार वाले बैकग्राउंड से आती हैं.
इसी खबर को दैनिक भास्कर डॉट काम ने हूबहू हेडिंग, फोटो और कैप्शन के साथ 26 मार्च को ही तीन बजकर बीस मिनट पर पब्लिश किया. पहली फोटो छोड़कर सारी फोटो बीबीसी से चोरी करके पब्लिश कर दी गई. यानी पूरी सीनाजोरी के साथ भास्कर ने चोरी की है. आप भी देखें खबर.. और दोनों समाचारों का लिंक..
http://gallery.bhaskar.com/album/GAL-album-15106-miss-india-2013.html?seq=1 (भास्कर)

बीबीसी

दैनिक भास्कर






