Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक भास्‍कर ने पंजाब में फीचर पेज बंद किए

दैनिक भास्‍कर पंजाब ने पंजाब से अपने फीचर पेज बंद कर दिए हैं। ताजा घटनाक्रम में पंजाब से प्रकाशित होने वाला धार्मिक पेज 'सबरंग' बंद किया है। इससे पहले पंजाब में प्रकाशित होता बच्‍चों का पन्‍ना 'किड्स पेज' आधा कर दिया था। एक सर्वे के अनुसार इन दोनों पेजों की पंजाब में खासी रीडरशिप है। बच्‍चों के लिए तो 'भास्‍कर जूनियर एडिटर' जैसी प्रतियोगिताओं तक का आयोजन करता है। माना जा रहा है कि मैनेजमेंट ने यह कदम खर्चे बचाने के क्रम में किया है।

दैनिक भास्‍कर पंजाब ने पंजाब से अपने फीचर पेज बंद कर दिए हैं। ताजा घटनाक्रम में पंजाब से प्रकाशित होने वाला धार्मिक पेज 'सबरंग' बंद किया है। इससे पहले पंजाब में प्रकाशित होता बच्‍चों का पन्‍ना 'किड्स पेज' आधा कर दिया था। एक सर्वे के अनुसार इन दोनों पेजों की पंजाब में खासी रीडरशिप है। बच्‍चों के लिए तो 'भास्‍कर जूनियर एडिटर' जैसी प्रतियोगिताओं तक का आयोजन करता है। माना जा रहा है कि मैनेजमेंट ने यह कदम खर्चे बचाने के क्रम में किया है।

उल्‍लेखनीय है कि अपनी लॉचिंग के समय प्रबंधन ने सप्‍ताह में नौ फीचर पेज देने का वादा करके पाठकों को अपने साथ जोड़ने का प्रलोभन दिया था। तब यहां के पाठकों के लिए विशेष तौर पर अलग से मैगजीन सेक्‍शन बनाया गया था। इससे पहले केवल एक ही मैगजीन सेक्‍शन भोपाल में था। सारे एडीशनों के लिए यहीं से मैगजीन बनाए जाते थे।  पंजाब और हरियाणा के पाठकों की अलग रुचि को देखते हुए ही अलग मैगजीन सेक्‍शन जालंधर में बनाया गया था।

इसके तहत सप्‍ताह में नौ मैग्‍जीन दिए भी गए थे। यहां से बनने वाले मैग्‍जीनों को पाठकों ने खूब पसंद किया था। यहां तक कहा जाने लगा था कि पंजाब में अखबार  मैग्‍जीनों के कारण ही खड़ा हो पाया। बाद में धीरे धीरे प्रबंधन ने फीचर पेजों को तवज्जो देनी बंद कर दी। अंतत: मैग्‍जीन की 18 सदस्‍यों की टीम अब मात्र दो सदस्‍यों में सिमटकर रह गई है।

अंदरखाते ये बातें भी सामने आई हैं कि प्रबंधन में एमडी सुधीर अग्रवाल और पवन अग्रवाल की विचारधारा में अंतर भी पंजाब में भास्‍कर की स्‍थिति को खराब कर रहा है। पंजाब का एडीटोरियल और सारा बिजनेस पवन अग्रवाल देखते हैं। परंतु उन्‍हें पत्रकारिता की समझ नहीं है। वह मूलत: बिजनेस स्‍ट्रीम के हैं। अब हो यह रहा है कि उन्‍होंने पंजाब में अखबार चलाने के लिए मैनेजरों की नियुक्‍ति कर दी और साथ ही अच्‍छे संपादकों को दरकिनार कर दिया। अब मैनेजर ही संपादकों को पेज बंद और शुरू करने की सलाहें दे रहे हैं।

पंजाब से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...